फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चातुर्मास के बाद आज से गूंजेंगी शहनाइयां, जिले में 400 से अधिक जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में

विज्ञापन
106, टूंडला में स्टेशन रोड पर गन्ने की खरीदारी करते लोगसंवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चार महीने के चातुर्मास के बाद मांगलिक कार्यों पर लगा विराम शुक्रवार से समाप्त हो गया है। देवोत्थान एकादशी के साथ ही जिले में शहनाइयां बजना शुरू हो जाएंगी। अनुमान है कि पहले ही दिन 400 से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। सहालग को लेकर शहर से देहात तक होटल, मैरिज होम और गेस्ट हाउस की बुकिंग फुल हो चुकी है।
विज्ञापन

बिहारीजी मंदिर के महंत पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने बताया कि देवशयनी एकादशी से चार माह तक योगनिद्रा में रहने के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने से शुभ कार्य शुरू होते हैं। घरों व मंदिरों में विशेष पूजा कर गन्ना, सिंघाड़ा व मूंगफली का भोग लगाया जाएगा। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के ज्योतिष भुवनेश वशिष्ठ ने बताया कि शनिवार 21 नवंबर को कार्तिक शुक्ल द्वादशी पर तुलसी व शालिग्राम का विवाह होगा।
सहालग से बाजार गुलजार, सजावट का खर्च बढ़ा
कपड़ों, आभूषणों और उपहारों की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। मैरिज होम संचालक कुलदीप यादव के अनुसार बुकिंग दरें पिछले वर्ष के समान हैं, लेकिन विशेष सजावट का अलग शुल्क है। टेंट संचालक सतीश कुमार ने बताया कि टेंट के दाम स्थिर हैं, पर फूलों की सजावट, लाइटिंग, साउंड और वेटर सेवाओं का खर्च बढ़ा है।
विज्ञापन

टूंडला में गन्ना व सब्जियों के दाम दोगुने
टूंडला। देवोत्थान पर्व के लिए बृहस्पतिवार शाम लोगों ने पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। मांग बढ़ने से 10 रुपये वाला गन्ना 30 से 40 रुपये तक बिका और सब्जियों के दाम भी दोगुने हो गए। शाम को घरों में पारंपरिक आकृतियां उकेर कर देवों का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें