फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नियामक सचिव ने भी दूसरी प्रति देने से किया इंकार, खाली हाथ लौटे डायट प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से विशिष्ट बीटीसी 1999, 2004, 2007 और 2008 बैच की मूल अंकतालिकाएं चोरी होने का मामला और उलझ गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने पहले ही डायट प्राचार्य के पत्र पर अंकपत्रों की दूसरी प्रति उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया था। अब बुधवार को प्राधिकरण के सचिव से डायट प्राचार्य बृजेंद्र कुमार ने स्पष्टीकरण दिया। इस मुलाकात में सचिव ने स्पष्ट तौर पर दूसरी प्रति जारी करने से मना कर दिया है। ऐसे में सीटेट की अंतिम तिथि 17 दिसंबर से पूर्व शिक्षकों को विशिष्ट बीटीसी के अंकपत्र मिलना अब मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य बृजेंद्र कुमार लगातार दूसरे दिन प्रयागराज में रहे। उन्होंने परीक्षा नियामक प्राधिकरण के सचिव से मुलाकात कर पूरे प्रकरण का स्पष्टीकरण दिया। लेकिन सचिव ने साफ कहा कि “जब मूल अंकतालिकाएं चोरी होने की एफआईआर ही नहीं है, तो चोरी को कैसे माना जाए? बिना वैध दस्तावेज दूसरी प्रति जारी नहीं की जा सकती। सचिव ने डायरेक्टर को भी इस संबंध में पत्र लिखा है।
इस इनकार के साथ स्थिति और गंभीर हो गई है। 17 दिसंबर सीटेट फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है, और अंकतालिकाएं न होने के कारण करीब 1500 शिक्षक, जो जिले एवं अन्य जिलों में तैनात हैं, आवेदन नहीं कर पाएंगे। प्रभावित शिक्षकों में भारी रोष है। सचिव ने डायट प्राचार्य को निर्देश दिए हैं कि प्रथम स्तर पर संस्थान में ही एक कमेटी बनाकर जांच कराई जाए तथा गायब अंकतालिकाओं की तलाश की जाए। सचिव ने यह भी कहा कि जिस-जिस के पास उस दौरान चार्ज था, पटल सहायक सहित सभी को जांच में तलब किया जाएगा, भले ही उनका तबादला अब कहीं और हो चुका हो। लगातार दो दिन प्रयागराज में दस्तावेज और स्पष्टीकरण लेकर घूमने के बाद भी प्राचार्य बृजेंद्र कुमार खाली हाथ लौट आए। दूसरी प्रति न मिलने से प्रशासनिक उलझन और बढ़ गई है।
विज्ञापन




मैंने सचिव सर से मिलकर पूरा विवरण दिया है। उन्होंने संस्थान स्तर पर कमेटी बनाकर प्रथम जांच कराने के निर्देश दिए हैं। हम पूरी गंभीरता से अंकतालिकाओं की तलाश करा रहे हैं। जैसे ही कोई अपडेट मिलेगा, इसे शासन स्तर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- बृजेंद्र कुमार, प्राचार्य, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें