फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ऑटो पलटने से किशोर की मौत, नाना घायल

Thu, 11 Dec 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक अंशु का फाइल फोटो। परिजन स्रोत - फोटो : मृतक अंशु का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। सिक्स लेन हाईवे पर इकरा कॉलेज के पास बुधवार तड़के ऑटो में पीछे से मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार किशोर की मौत हो गई। उसके नाना घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला चावड़, सादाबाद, हाथरस निवासी शीलेंद्र का बेटा अंशु (13) बुधवार सुबह गांव जरारा, नारखी निवासी नाना रमेश चंद्र के साथ टूंडला से जसवंत नगर ऑटो से छह बकरी लेकर जसवंत नगर बेचने जा रहा था। सिक्सलेन पर शिकोहाबाद और मक्खनपुर के मध्य इकरा कॉलेज के पास पीछे से मैक्स ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा होते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल उपचार को भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान अंशु को मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम में रखवा दिया। अंशु अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह एक साल से अपने नाना रमेश चंद्र के घर पर रह रहा था। अंशु के पिता शीलेंद्र नगला सिकंदर में किराए के मकान पर रहकर कबाड़ी का काम करते हैं। इंस्पेक्टर चमन शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें