संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सात दिवसीय फिरोजाबाद महोत्सव का शुक्रवार को देररात्रि समापन हो गया। प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने इस महोत्सव को चार चांद लगाने में अफसरों ने जो मेहनत की उनकी सराहना की। इस दौरान सहयोग करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।
फिरोजाबाद महोत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने देवी सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया। डीएम-एसएसपी ने कैबिनेट मंत्री को मोमेंटों भेंटकर स्वागत किया। माया कुलश्रेष्ठ की ओर से महोत्सव के दौरान महाकुंभ मंथन नाटिका का भव्य प्रस्तुतीकरण करने के साथ महाकुंभ के महत्व को समझाने का प्रयास किया।
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, बीएसए आशीष पांडेय, एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया सहित सभी टीम का आह्वान किया।