फोटो 29 तिलक नगर जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : श्री स्वंय
फिरोजाबाद। न्यू तिलक नगर स्थित पद्मप्रभ जिनालय में जैन धर्म के 14वें तीर्थंकर श्री 1008 धर्मनाथ भगवान के पावन निर्वाण कल्याणक के उपलक्ष्य में निर्वाण लाड़ू महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रजत कलशों से भगवान धर्मनाथ के अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से अभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। इसके बाद देव-शास्त्र-गुरु पूजन एवं मूलनायक श्री 1008 पद्मप्रभ भगवान का विधिवत पूजन कराया गया। कार्यक्रम में न्यू तिलक नगर, लक्ष्मी नगर, विजय नगर, महावीर नगर, दखल, दुर्गा नगर सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं एवं पुजारियों ने भगवान धर्मनाथ के चरणों में मुख्य निर्वाण लाड़ू अर्पित किया। कार्यक्रम में श्री पद्मप्रभ महिला मंडल, न्यू तिलक नगर का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार जैन, विमलेश कुमार जैन, मनीष जैन, विनीत कुमार जैन, महेश चन्द्र जैन, दिनेश चंद्र जैन, संजीव कुमार जैन, सर्वेश कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, विकास जैन आदि शामिल रहे।