फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवे ने चलाई जैसलमेर से हावड़ा वन-वे विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेल प्रशासन ने भीषण गर्मी में रेलयात्रियों को राहत देते हुए जैसलमेर से हावड़ा के बीच वन-वे विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन एक तरफ से एक फेरा लेगी। इस ट्रेन के चलने से हावड़ा की ओर जाने वाले रेलयात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04803 जैसलमेर-हावड़ा वन-वे विशेष ट्रेन 27 जून शनिवार को जैसलमेर से सुबह 08:15 बजे चलेगी। जो रामदेवरा, फलौदी, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, भरतपुर, आगरा ईदगाह होकर अगले दिन मध्यरात्रि 01:45 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भाबुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रहन रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल होकर सोमवार को हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर, सामान्य, एसी तृतीय, एसएलआरडी सहित 17 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें