फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्टेमी केयर यूनिट से जुड़ेंगी जिले की सभी सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हार्ट अटैक के मरीजों को अब जिले की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जीवन रक्षक इंजेक्शन निशुल्क लग सकेगा। ईसीजी आदि की भी सुविधा मिलेगी। अभी तक जिले में मेडिकल कॉलेज व कुछ सीएचसी पर ही स्टेमी केयर नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। अब शेष सीएचसी को भी स्टेमी केयर नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। जल्द ही यहां पर मरीजों को 40 हजार रुपये की कीमत का इंजेक्शन भी निशुल्क लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में नवंबर 2025 तक एक भी सरकारी चिकित्सालय में हृदय रोगियों के लिए ईसीजी जांच व उपचार के लिए कोई सुविधा नहीं थी। प्रदेश में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों को देख शासन ने प्रत्येक जिले में इलाज की सुविधा के लिए स्टेमी केयर नेटवर्क शुरू किया। एसटी-एलिवेशन मायोकार्डियो इंफ्राक्शन (एसटीईएमआई) या स्टेमी एक विशेष प्रकार का हार्ट अटैक होता है, जो सामान्य के मुकाबले अधिक खतरनाक होता है। इसमें कोरोनरी धमनी पूरी तरह अवरुद्ध हो जाती है। साथ ही हृदय तक रक्त की आपूर्ति बाधित हो जाती है।
ऐसे मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता होती है। टूंडला, सिरसागंज सहित कुछ सीएचसी पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद यहां पर ईसीजी से लेकर उपचार की अन्य सुविधाएं शुरू कर दी गई। अब जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें