27 सालों की लगन व शिद्दत ने दिलाई संदीप चतुर्वेदी को पहचान
फोटो-10 एवं 11
ग्लास स्क्रीन पेटिंग,ग्लास बीड्स आयटम और फैंसी ग्लास डेकोरेशन में हासिल की महारत
शहर के युवा उद्यमी, हस्तशिल्पी ने खुद की मेहनत से गढ़ी सफलता की कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एक कमरा के वर्कशॉप से ग्लास डेकोरेशन का कार्य शुरू करने वाले संदीप चतुर्वेदी आज देश के घरेलू बाजारों में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। करीब 27 साल पूर्व कामगार की भांति काम शुरू करने वाले निजी उद्यमिता के बल पर उद्यमी बने अब 700 से ज्यादा कामगारों को रोजगार मुहैया करा रहे हैं। उनके द्वारा निर्मित फैंसी ग्लास आयटम अंतर्राष्ट्रीय मेला-हॉट के जरिए विदेशों में भी पहुंच रहे हैं।
मोहल्ला दुली निवासी संदीप चतुर्वेदी ने अपने आवासीय भवन के छोटे से कमरा में फैंसी ग्लास आयटम तैयार कराने को वर्कशॉप बनाया। स्नातक स्तर की शिक्षा ग्रहण करने वाले संदीप चतुर्वेदी का मन परिजनों की इच्छा के विपरीत सरकारी नौकरी में नहीं रमा। उन्होंने करीब 27 साल पहले अन्य सप्लायरों के ऑर्डर के हिसाब से फैंसी आयटम तैयार कराने वाले संदीप चतुर्वेदी ने बीते 2019 में गुरू इंटरप्राइजेज नाम से फर्म शुरू की। काेरोना काल में भी परम्परागत रूप से बनाने वाले कांच आयटमों को नया लुक व आकार देने में जुटे रहे संदीप चतुर्वेदी ने अंतरराष्ट्रीय व देश के विभिन्न शहरों में लगने वाले मेला-प्रदर्शनी में स्टॉल लगा कर अपने आयटमों की ब्रांडिंग की। वर्तमान उद्यमी व हस्तशिल्पी संदीप चतुर्वेदी के आयटमों की देश के घरेलू बाजारों एवं देश की सीमा से सटे अन्य देशों में पुख्ता पहचान हो चुकी है।खास बात है कि खुद एक कामगार की भांति शुरूआत करने वाले संदीप वर्तमान में 700 श्रमिकों व कामगारों को रोजगार मुहैया करा रहे हैं।
ग्लास स्क्रीन पेंटिंग ने निखारा हुनर-
2000 के दशक में संदीप चतुर्वेदी ने उत्तर प्रदेश रत्न चक्रेश जैन की भांति ग्लास स्क्रीन पेटिंग की शुरूआत की।उन्होंने ग्लास आयटम पर देश के सुप्रसिद्व के होटलों और नामचीन कंपनियों के लोगों बनाने अलावा ग्लास बॉल पेटिंग विद्या की शुरूआत की।यहीं से उन्होंने फैंसी डेकोरेशन वाले अलग-अलग डिजाइन व आकार वाले ग्लास,पुटिंग सैट,बाउल सेट,डिनर सेट आदि का निर्माण शुरू किया।
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान ने दी,जमीन से जुड़े रहने की प्रेरणा-
संदीप चतुर्वेदी को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन नई दिल्ली द्वारा उत्कृष्ट ग्लास उत्पादक पुरस्कार एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वे ग्लास डेकोरेटर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भी हैं। लेकिन सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे संदीप चतुर्वेदी वर्तमान में भी खुद कारीगरों की भांति क्रियाशील हैं।
-
ग्लास बीड्स आयटम पहुंच रहे विदेश तक-
संदीप चतुर्वेदी वर्तमान में पुरदिलपुर जनपद हाथरस,दिल्ली और मुंबई में कांच बीड्स निर्मित मोतियों की माला,ब्रेसलेट आदि आयटम की सप्लाई कर रहे हैं।