फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नवजात की मौत के मामले में तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आसफाबाद स्थित जय श्रीश्याम अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामबदन राम ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को भी शामिल किया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में अस्पताल को पंजीकृत पाया गया है। फिलहाल, ऑपरेशन थिएटर को सील करने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गठित की गई तीन सदस्यीय कमेटी अस्पताल में प्रसव से लेकर नवजात शिशु की मृत्यु तक की परिस्थितियों की गहन जांच करेगी। इस दौरान संबंधित चिकित्सकीय अभिलेखों और उपचार से जुड़े सभी तथ्यों का भी परीक्षण किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. रामबदन राम ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद अस्पताल पंजीकृत पाया गया है। अब तीन सदस्यीय कमेटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें