फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिव्यांगजनों ने फैशन एवं टैलेंट शो में किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-23 दिव्यांगजनों के टैलेंट शो के बाद मंच पर मौजूद दिव्यांगजन। स्रोत स्वंय
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के पालीवाल हॉल में श्री नारायण दिव्यंग सेवा समिति की ओर से अखिल भारतीय दिव्यांग फैशन एंव टैलेंट शो का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया।
विज्ञापन

दिव्यांगजनों के फैंशन शो एवं टैलेंट शो का शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा एवं नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर ने दीप जलाकर किया। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि आज दिव्यांगजन किसी से पीछे नहीं है। महापौर कामिनी राठौर ने इस आयोजन की सराहना की। शिक्षाविद नंदनी यादव ने कहा कि यह आयोजन अपने आप में अनोखा है। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाज सेवी मुकेश गुप्ता मामा ने आयोजन की सराहना की। दिव्यांगजनों ने टैलेंट शो के दौरान मॉडलिंग नृत्य, गायन के साथ स्पीच कला का प्रदर्शन किया। दिव्यांगजन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि संस्था दिव्यांगजनों के लिए काम करती है। इस दौरान मुख्य रूप से रितीश कुमार, उपाध्यक्ष कमल सिंह कुशवाहा, दिनेश चंद्र राठौर, विनोद कुमार राठौर, रविकांत, विकास गुप्ता, प्रवीण कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें