फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : पिता और सगे भाई ने हथौड़े से सिर में ठोक दी कील

विज्ञापन
फोटो युवक के सिर में घुसी कील। संवाद - फोटो : kathua news
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। सिर में गड़ी हुई कील के साथ लहूलुहान हालत में एक 22 वर्षीय युवक बृहस्पतिवार शाम नारखी थाने पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि वह गांव नगला सौंठ का रहने वाला है और पारिवारिक विवाद के चलते उसके सगे पिता और भाई ने सोते समय उसके सिर में हथौड़े से कील ठोक दी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित सुनील ने बताया कि परिवार में लंबे समय से एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम वह अपने कमरे में सो रहा था, तभी उसके पिता और भाई ने उसे दबोच लिया और सिर में हथौड़े से लोहे की करीब ढाई इंच लंबी कील ठोक दी। वह दर्द से कराहता रहा, लेकिन आरोपियों ने रहम नहीं दिखाया।
घायल सुनील ने बताया कि वह किसी तरह खुद को छुड़ाकर मौके से भाग निकला और जैसे-तैसे नारखी थाने पहुंचा। उसकी हालत देख पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


नशा मुक्ति केंद्र भेजने की भी हुई थी कोशिश
सुनील ने एक और चौंकाने वाला दावा किया कि उसके साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले 15 फरवरी को भी आरोपियों ने उसके सिर में कील ठोकी थी और उसे पागल साबित करने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया था। हालांकि, वहां की टीम ने उसकी स्थिति देख उसे अगले दिन वापस घर छोड़ दिया था।

वर्जन
एक युवक सिर में कील लगी हालत में थाने आया था। उसे तुरंत उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

— राकेश कुमार गिरी, थानाध्यक्ष नारखी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें