फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ग्रेटर नोएडा में फिरोजाबाद के कांच की धूम, करोड़ों के एक्सपोर्ट ऑर्डर की उम्मीद

विज्ञापन
फोटो 23ईपीसीएच मेला में कांच आयटमों की जानकारी लेते, विदेशी ग्राहक उद्यमी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) की ओर से ग्रेटर नोएडा में आयोजित हस्तशिल्प मेला में फिरोजाबाद के कांच आइटम्स के स्टॉल्स पर विदेशी ग्राहकों की भारी आवाजाही से स्थानीय हस्तशिल्पी व निर्यातक खासे उत्साहित हैं। 17 अक्तूबर तक चलने वाले इस मेला में फिरोजाबाद की 19 कांच हस्तशिल्प इकाइयों के अलावा घरेलू आइटम्स और फैंसी चूड़ियों के स्टॉल भी सजे हैं।
विज्ञापन

कांच हस्तशिल्पी राजन सिंह और निर्यातक राजीव दीक्षित के मुताबिक, मेले में अमेरिका, यूरोपीय गणराज्य और दक्षिण एशियाई देशों के ग्राहक आ रहे हैं। इससे दिसंबर में क्रिसमस पर्व और फ्रांस व जर्मनी में फरवरी-मार्च के दौरान होने वाले हैलोविन व हार्वेस्टर जैसे त्योहारों से जुड़े करोड़ों रुपये के एक्सपोर्ट ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों की ट्रेडिंग कंपनियों के माध्यम से भी कांच इकाइयों को नए बाजार मिलेंगे।

हस्तशिल्प आइटम्स से जुड़े कारोबार के लिए ईपीसीएच मेला बेहद खास है। इसमें 100 से अधिक देशों के ग्राहकों के आने की उम्मीद है। इन ट्रेडर्स के माध्यम से स्थानीय कांच हस्तशिल्प इकाइयों को बड़े ऑर्डर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेय बंसल, संचालक, कांच हस्तशिल्प निर्माण इकाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें