फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चूड़ी पकाई कामगारों और भट्ठी स्वामियों का विवाद खत्म, वेतन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में चूड़ी पकाई भट्ठी स्वामियों और कामगारों के बीच मानदेय बढ़ाने को लेकर कई दिनों से चला आ रहा विवाद बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। हड़ताल की चेतावनी के बाद डीएम के निर्देश पर सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार की मौजूदगी में एक त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई।
विज्ञापन

वार्ता में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के तहत चूड़ी पकाई कामगारों के मेहनताना में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे कामगार संतुष्ट नजर आए। वेतन वृद्धि के साथ ही अब कामगारों को विश्राम कक्ष, पेंशन और बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक समझौते से शहर में संचालित 35 चूड़ी पकाई क्लस्टरों पर कार्यरत 1000 से अधिक कामगारों को सीधा लाभ मिलेगा। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के रमाकांत यादव, कामगार सुरेश व छत्रपाल सहित सेवायोजक पक्ष से अरविंद, बनवारी लाल और फिरोज खान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें