फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने पास किया 761 करोड़ रुपये का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम की बृहस्पतिवार को कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 761 करोड़ 67 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। इस बजट से नगर का विकास किया जाएगा। अब इस पर शुक्रवार को बोर्ड की बैठक में मुहर लगेगी।
विज्ञापन

बजट पेश करने के लिए नगर निगम अफसरों द्वारा बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता मेयर नूतन राठौर ने की। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए करीब 761 करोड़, 67 लाख, आठ हजार दो सौ सैंतीस रुपये का बजट पेश किया। इसमें वर्ष 2021-22 में 31 मार्च तक 517 करोड़, 27 लाख रुपये व्यय दिखाया गया। वहीं 244 करोड़ 40 लाख रुपये की बचत की उम्मीद जताई। बजट में खासतौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष रुप से ध्यान देने के साथ ही सफाई, प्रकाश व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं पर फोकस किया गया।
बैठक के दौरान कार्यकारिणी के सभी सदस्यों और उपसभापति ने इस पर सहमति जता दी। लेखाधिकारी योगेंद्र त्रिपाठी ने सदन के समक्ष बजट पढ़कर सुनाया, जिसमें 517 करोड़ 27 लाख रुपये विभिन्न मदों में खर्च किया जाना बताया गया, जिसमें कर्मचारियों का वेतन, आवारा पशुओं के लिए चारा और अन्य मद शामिल रहे। साथ ही नगर निगम को होने वाली आय के श्रोतों के बारे में बताया। बैठक के दौरान नगर आयुक्त विजय कुमार, अपर नगर आयुक्त शिव सिंह के साथ उपसभापति योगेश शंखवार मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के यह सदस्य रहे मौजूद
अवधेश वाल्मीकि, अभिनेंद्र यादव, मुन्नेंद्र यादव, मायादेवी, शाहिद अंसारी, शाह खालिद, फूलमाला राठौर, रेखा यादव, हाजी हबीब खां, विमला सिंह चौहान मौजूद रही।
इन मदों से होगी आय
संपत्ति कर, आवासीय संपत्ति कर, व्यवसायिक संपत्ति कर, जलकर, राजस्व कर एवं क्षतिपूर्ति कर, विज्ञापन आय, किराया, प्रेक्षागृह शुल्क, रोजगार एवं पंजीकरण शुल्क, ठेका बकरी पैंठ, ठेका ऑटो रिक्शा, पशु वधशाला, मांस अनुज्ञप्ति, प्रमाण पत्र शुल्क, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र शुल्क के साथ अन्य आय के अन्य कर शामिल है।
इन मदों में होगा खर्च
कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के रख रखाव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना, राज्य स्मार्ट सिटी योजना, नवीन प्रकाश स्तंभ आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें