फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एमजीएम स्कूल से बच्ची ले जाने के मामले में पिता पर अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के एमजीएम कॉन्वेंट स्कूल से बुधवार को छह साल की मासूम बच्ची को उसके पिता द्वारा स्कूल से ले जाने के मामले में पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है। बच्ची के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता और उसके साथी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


इधर, एसएसपी के आदेश पर थाना दक्षिण पुलिस की एक विशेष टीम बृहस्पतिवार को आरोपी पिता जसप्रीत सिंह की तलाश में उसके घर बलदेव नगर, अंबाला, हरियाणा के लिए रवाना हो गई है। पुलिस को आशंका है कि जसप्रीत बच्ची को लेकर अपने पैतृक घर जा सकता है। हालांकि, देर रात तक पुलिस टीम को सफलता नहीं मिल सकी और बच्ची व उसके पिता का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।



यह है मामला

नई बस्ती निवासी संजय कुमार सक्सेना की भांजी शिफत बुधवार को स्कूल से अचानक लापता हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि बच्ची का पिता जसप्रीत सिंह, जिसका अपनी पत्नी हिमांतिका से विवाद चल रहा है, उसे गोद में उठाकर अपने साथी के साथ स्कूटी से ले गया। जसप्रीत मंगलवार को ही भरण-पोषण के एक मामले में तारीख पर फिरोजाबाद आया था और अगले ही दिन उसने इस घटना को अंजाम दिया। बच्ची की मां हिमांतिका, जो बेंगलुरु में कार्यरत है, अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। परिजनों का आरोप है कि जसप्रीत पूर्व में भी मारपीट और जान से मारने के प्रयास जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन




सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से बच्ची की बरामदगी के लिए अंबाला और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें