फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किसान का वीडियो वायरल, अधिवक्ता ने रचा था षड्यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। तत्कालीन नायब तहसीलदार पर रिश्वत लेने के लगे आरोपों के मामले में पीड़ित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें पीड़ित ने एक अधिवक्ता पर तत्कालीन नायब तहसीलदार के खिलाफ शपथ पत्र बनवाकर शिकायत करवाने का आरोप लगाया है। यह वीडियो शहर में चर्चा में बना है।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्वगांव गढ़ी अफोह निवासी शक्तिमान सिंह के नाम से एक शपथ पत्र पर जिलाधिकारी फिरोजाबाद से शिकायत की गई थी। आरोप थे कि तत्कालीन नायब तहसीलदार शिकोहाबाद ने उसकी मां विनीता ने रजिस्टर्ड वसीयत के आधार पर नामान्तरण के 50 हजार रुपयों की मांग की थी। पीड़ित किसान से आखिर में 40 हजार रुपये रिश्वत बतौर लिए थे। बावजूद काम नहीं किया था। इस मामले से जुड़ा हुआ पीड़ित किसान शक्तिमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें पीड़ित का आरोप है कि शिकोहाबाद तहसील के एक अधिवक्ता ने नायब तहसीलदार के खिलाफ शपथ पत्र तैयार करवाकर उस पर धोखे से उसके हस्ताक्षर करवा लिए थे। इसकों शिकायत बतौर जिलाधिकारी कार्यालय में भेज दिया था। तत्कालीन नायब तहसीलदार बृजराज सिंह का कहना है कि मैंने पहले ही बताया था कि मुझे बदनाम करने के लिए यह एक षड्यंत्र रचा गया था। मेरा इस मामले से कोई भी लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें