फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की समस्या : किसान नेताओं ने बस स्टैंड पर दिया धरना

विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-203-अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत स
विज्ञापन
शिकोहाबाद। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के तत्वावधान में सुभाष तिराहा पर व्याप्त भीषण यातायात समस्या को लेकर काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पर एआरएम, इंस्पेक्टर शिकोहाबाद तथा अधिशाषी अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसान नेताओं ने सभी अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

सुभाष तिराहा, एटा चौराहा एवं मैनपुरी चौराहा पर रोडवेज बसों के अनियमित खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। किसान यूनियन के मुख्य सचिव योगेश यादव ने कहा कि चौराहों पर बसों के खड़े होने से घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है।
जिससे आमजन, स्कूली बच्चों और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसान नेताओं ने प्रतिनिधि मंडल को समस्या बताकर रोडवेज बसों का संचालन बस स्टैंड से सुनिश्चित कराए जाने की मांग की। इसके अलावा ऑटो स्टैंड का निर्माण, ऑटो संचालन व्यवस्था में सुधार तथा रेलवे स्टेशन रोड स्थित कूड़ा केंद्र के स्थानांतरण की मांग भी की गई।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भाकियू पदाधिकारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान एआरएम शिकोहाबाद प्रेमपाल सिंह, इंस्पेक्टर अनुज कुमार तथा नगरपालिका के अधिकारी को संयुक्त रूप से शिकायती पत्र सौंपा।
धरने में देने वालों में योगेश यादव, ओमवीर सिंह यादव, राम यादव, विवेक यादव, राजीव यादव, गौरव यादव, रामेंद्र कुमार, रवीश यादव, संतोष यादव, लवदीप सिंह, मानस मल्होत्रा, वीर प्रताप, मुगेंद्र यादव, आशू यादव, आयुष यादव, गुरदीप, शिव प्रताप, सीपी सिंह यादव, राजकुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें