फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नींद की झपकी आने से एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, चार घायल

विज्ञापन
शिकोहाबाद फोटो-201-एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत यूपीडा
विज्ञापन
शिकोहाबाद। उरई (जालौन) से मेंहदीपुर बालाजी (राजस्थान) जा रहे कार सवार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नींद की झपकी आने के कारण हादसे का शिकार हो गए। कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में चार लोगों को मामूली चोट आई हैं। नसीरपुर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मंगलवार को उरई (जालौन) से गोविंद निवासी खरूआ, उरई (जालौन) अर्टिगा कार से मेहंदीपुर बालाजी (राजस्थान) दर्शनों के लिए जा रहे थे। वह कार चला रहे थे। उनके साथ कार में लोकेंद्र, अजय कुमार एवं मोनू समेत कुल आठ लोग मौजूद थे। कार जब सुबह सात बजे करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत किमी. संख्या 53.600 के समीप पहुंची। तभी अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में उपरोक्त चारों लोग चोटिल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर यूपीडा एवं नसीरपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। वहीं हाहड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ था। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। वह निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें