फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार, बचा असम का परिवार

विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-202-एक्सप्रेस-वे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार को हटवाती नसीरपुर पुलिस। स्रोत पुलिस - फोटो : Archive
विज्ञापन
शिकोहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार को एक असम के परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आगरा से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में परिवार के एक सदस्य को मामूली चोटें आईं हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

यह घटना एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 51.700 के पास हुई। कार को असम के लखानीपुर, सचार निवासी एलरोनेंद्र सिधा चला रहे थे। गाड़ी में उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा रिचा सिधा भी सवार थे। दुर्घटना के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बेटे रिचा सिधा को मामूली चोटें आईं, जो चिंताजनक नहीं थीं। सूचना मिलते ही यूपीडा की बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नसीरपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। चोटिल युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेस-वे से हटवाया। इसके बाद यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें