फोटो 5 थाना एका के ग्राम एवरनपुर में वन में लगी आग में जले पेड़। संवाद
एका। थाना एका के ग्राम एवरनपुर में वन विभाग के जंगलों में बृहस्पतिवार को आग लग गई। सूचना मिलते ही जसराना से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और इसे फैलने से रोक लिया।
जसराना फायर टेंडर के प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि जैसे ही वन विभाग के बबूलों की लकड़ी में आग लगने की सूचना मिली, वे तुरंत अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। टीम में मुख्य रूप से अश्वनी, गौतम, राजकुमार और अभिलाख शामिल रहे। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचते ही मोर्चा संभाला और मात्र 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि आग जंगलों के बीच लगे बबूल के पेड़ों और लकड़ियों में लगी थी। आसपास कोई रिहायशी इलाका या तैयार फसल न होने के कारण एक बड़ा आर्थिक नुकसान होने से बच गया। दमकल विभाग के अनुसार, इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या मवेशियों के नुकसान की खबर नहीं है। पुलिस और वन विभाग अब आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।