फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कंटेनर के कुंडे से लटका मिला चालक का शव

विज्ञापन
फोटो08मृतक कंटेनर चालक हृदेश का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र के असन चौराहे के पास शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में एक कंटेनर चालक का शव गाड़़ी के बाहर लगे कुंडे पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सुबह टहलने निकले राहगीरों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक की पहचान हृदेश कुमार उर्फ मनोज (22) निवासी गांव मधुपुर, थाना पालीमुकीमपुर के रूप में हुई है। हृदेश कंटेनर चलाता था और बृहस्पतिवार देर रात गाड़ी लेकर नोएडा की तरफ जा रहा था। रास्ते में असन चौराहे के पास उसने कंटेनर खड़ा किया और बाहर लगे कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर फंदा लगा लिया। मृतक दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। उसके मामा शीलेंद्र कुमार ने बताया कि इससे पूर्व हृदेश कासगंज में छोटी गाड़ी चलाता था। वहीं उसकी मुलाकात एक किशोरी से हुई थी, जिसे वह करीब दो साल पहले बहला-फुसलाकर ले गया था। इस मामले में वह करीब आठ महीने तक जेल में भी रहा था और एक साल पहले ही छूटकर बाहर आया था। वर्तमान में उस किशोरी की शादी हो चुकी है। सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें