फिरोजाबाद। वार्ड 62 में लंबे समय से कच्ची व जर्जर सड़क का राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत कायाकल्प किया जाएगा। बंबा बाईपास की नाला पटरी सटी करीब 300 मीटर से ज्यादा लंबे सड़क पर पौधरोपण भी होगा। महापौर कामिनी राठौर ने बृहस्पतिवार को करीब 1.22 करोड़ की लागत वाले निर्माण कार्य का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ किया।
बंबा बाईपास से सटे वार्ड संख्या 62 स्थित करीब 350 मीटर लंबी जर्जर सड़क की दशा सुधार को लंबे समय से प्रयास हो रहे थे। कच्ची सड़क पर धूल व जलभराव के कारण लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता था। आवागमन की दृष्टि इस सड़क के नवीनीकरण को महापौर कामिनी राठौर ने प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की धनराशि से सड़क का नवीनीकरण कराया जायेगा। खास बात है कि करीब एक करोड़, 22 लाख की लागत वाली सड़क की साइड पटरी इंटरलॉकिंग के अलावा पौधरोपण भी होगा। बृहस्पतिवार इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद मोहम्मद रिजवान के अलावा एई निर्माण प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।