फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफरत की राजनीति कर रही है भाजपा : रामनिवास

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जुमलेवाजी, झूंठ और वोट चोरी बेनकाब होने लगी है। इसलिए प्रधानमंत्री मां के अपमान का रोना रोकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जनता हकीकत जानती है। जिलाध्यक्ष मदनपुर ब्लाक के नानेमऊ में बूथ कमेटी की गठन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा सरकार नफरत की राजनीति कर रही है। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। देश का किसान,मजदूर व्यापारी , छात्र एवं नौजवान सहित सभी वर्ग परेशान इस सरकार को हटाने को आतुर हैं। जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव एवं जितेंद्र तिवारी, सेवादल जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने विचार रखे। अध्यक्षता ओमप्रकाश यादव ने की। बैठक में अनिल कुमार यादव, ज्वाला प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, साधना सिंह, राजन सिंह, शिवचरण, संदीप कुमार, चंद्रभान, जयसिंह, उदयसिंह, अमरसिंह, ललित कुमार, अंकुर सिंह, मनोज कुमार, सोवरन सिंह, प्रेमप्रकाश मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन




आबकारी विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

फिरोजाबाद। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर वर्मा के निर्देशन में बुधवार तो आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र जो शिकोहाबाद, फिरोजाबाद स्टाफ के साथ देशी एवं विदेशी मदिरा के साथ कंपोजिट दुकानों की आकस्मिक चेकिंग की गई। टेस्ट परचेज कराते हुए दुकानों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने, दुकान पर मांग के अनुरूप ब्रांडो की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा निरंतर संचालित रखे जाएं। ई पॉश मशीन का शत प्रतिशत प्रयोग किया जाए। इसके साथ अभिलेखों को दुरुस्त रखा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें