फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये तक का एक वीडियो: फिरोजाबाद की महिला ने टेलीग्राम पर बनाया ग्रुप, चला रही थी घिनौना धंधा; गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए बच्चों के यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो बेचने के आरोप में 29 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी छह महीने से अधिक समय से यह काम कर रही थी और प्रत्येक वीडियो के लिंक के बदले 100 से 500 रुपये तक लेती थी; अब उसके मोबाइल, बैंक खातों और नेटवर्क की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
आरोपी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के रजावली थाना पुलिस ने टेलीग्राम पर बने ''सेलर हब 01'' नामक ग्रुप के जरिए बाल यौन शोषण की वीडियो डाउनलोड, अपलोड और बेचने के आरोप में पूजा माथुर (29) निवासी नगला बीच की करतूत का भंडाफोड़ किया है। उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी महिला की इस करतूत को साइबर सेल मुख्यालय, लखनऊ ने ट्रेस किया था। इसके बाद जिला साइबर पुलिस और रजावली थाना पुलिस ने छानबीन की। खुलासा हुआ कि पूजा माथुर भारतीय और विदेशी बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन बेचने का काला कारोबार करती है। बृहस्पतिवार को थाना रजावली इंस्पेक्टर और नारखी इंस्पेक्टर की टीम ने नगला बीच से पूजा को बच्चों के गंदे वीडियो डाउनलोड, स्टोर और बेचने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रजावली थाने के दरोगा दिलीप कुमार की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

 

पूछताछ में आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि वह छह माह से अधिक समय से यह काम कर रही थी। टेलीग्राम ग्रुप पर लोगों को जोड़ती थी और वीडियो के लिंक उपलब्ध कराने के एवज में 100 से 500 रुपये प्रति वीडियो तक वसूलती थी। इस पैसे को वह अपने यूपीआई खाते के जरिये बैंक में ट्रांसफर कराती थी। महिला ने बताया कि वह पति को छोड़कर मायके में ही रहती है। पुलिस अब उसके मोबाइल डाटा, बैंक खातों और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े अन्य संदिग्ध ग्राहकों की गहनता से पड़ताल कर रही है।

 

सगे भाइयों को भी छूने नहीं देती थी फोन, पूजा का खौफनाक सच सुन शर्मसार हुए मायके वाले
पूजा अपने मोबाइल फोन को लेकर बेहद सतर्क रहती थी। उसने फोन पर कई तरह के सुरक्षा लॉक लगा रखे थे और अपने सगे भाइयों तक को मोबाइल छूने तक नहीं देती थी। जब भी परिवार का कोई सदस्य उसके फोन के पास आता, वह तुरंत विवाद करने लगती थी। परिजन इसे उसकी निजी पसंद समझकर नजरअंदाज करते रहे, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उस मोबाइल के भीतर इंटरनेट की सबसे घिनौनी दुनिया का नेटवर्क छिपा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जैसे ही पुलिस ने पूजा माथुर को गिरफ्तार कर रजावली थाने पहुंचाया और इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया, खबर मिलते ही उसके मायके वाले और भाई बदहवास होकर थाने पहुंचे। जब पुलिस और अधिकारियों ने उन्हें पूजा की करतूत, टेलीग्राम ग्रुप और उस पर बेचे जा रहे अश्लील वीडियो के बारे में बताया, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन थाने में ही सिर झुकाकर रो पड़े। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस काली कमाई का पैसा पूजा किन-किन खातों में ट्रांसफर कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें