शिकोहाबादफोटो-217-पीड़ित परिवारों से मुलाकात करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव
शिकोहाबाद। गांव छटनपुरा में सोमवार दोपहर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी पहुंचे। उन्होंने डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे से वार्ता की तथा उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव दोपहर 3 बजे करीब पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गांव छटनपुरा पहुंचे थे। उन्होंने सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। कुछ ही समय बाद दोपहर 3:30 बजे करीब डीएम संतोष कुमार शर्मा एवं एसएसपी आदित्य लांग्हे गांव में पहुंचे। यहां दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि उनकी मदद के लिए मुआवजा दिलाए जाने की प्रक्रिया को पूर्ण कर दिया गया है। इस दौरान सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के साथ शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव और रामसेवक यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।