फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खैरगढ़ में कटा बंबा, सैकड़ों बीघा आलू-गेहूं की फसल जलमग्न

विज्ञापन
फोटो 4 जखारा गांव में बंबा कटने के कारण खेत में भरे पाानी में डूबी फसल। संवाद
विज्ञापन
खैरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव जखारा में बीती रात बंबा (छोटी नहर) की पटरी कट जाने से पानी खेतों में भर गया। सैकड़ों बीघा खड़ी फसल जलमग्न हो गई। किसान सुबह खेतों पर पहुंचे तो उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। इस घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


रात का समय होने के कारण किसी को इसकी भनक नहीं लगी। किसान चरण सिंह, महेश चंद्र सहित अन्य ने बताया कि उनके खेतों में पानी भर गया था, जिससे आलू, गेहूं और सरसों की फसलें पूरी तरह डूब गईं। किसानों ने बताया कि उन्होंने साहूकारों और बैंकों से कर्ज लेकर खेती की थी। जब फसल पककर तैयार होने की कगार पर थी। अब उनके पास कर्ज चुकाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है। गांव के किसानों ने जिलाधिकारी से मौके का निरीक्षण कराने और बंबा कटान से हुए भारी नुकसान का सर्वे कराकर तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें