फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दुल्हनों की पहली पसंद बने सूरत के ब्राइडल लहंगे, बाजारों में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
फोटो 7,  दुकान पर लहंगा देखती महिलाएं। संवाद।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सहालग का मौसम आते ही शहर के बाजारों में फिर से रौनक लौट आई है। शादी की तैयारियों में जुटी दुल्हनों के बीच इस बार सूरत के ब्राइडल लहंगे की खास मांग देखी जा रही है। कपड़ों के शोरूम और दुकानों पर खरीदारों की भीड़ है। शोरूमों में लहंगों की कीमतें 2800 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक हैं।
विज्ञापन

शहर से लेकर कस्बों तक की बाजारों में महिलाओं की भीड़ बढ़ी है। जहां एक ओर दुल्हनें लहंगों की खरीद में व्यस्त हैं, वहीं परिवार की अन्य महिलाएं साड़ी, सूट और बच्चों के फैंसी कपड़ों की तलाश में दुकानों का रुख कर रही हैं। शास्त्री मार्केट स्थित एक शोरूम संचालक ने बताया कि इस बार महिलाओं को हैंडवर्क, सिल्क और डिजाइनर साड़ियों के साथ सूरत के बने ब्राइडल लहंगे सबसे ज्यादा भा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शोरूम में रानी कलर, खाटली वर्क और सिल्क के नए डिजाइन आए हैं, जिनकी कीमत 5000 से 50,000 रुपये तक है। कारोबारियों का कहना है कि सहालग के चलते इस बार बिक्री में बीते सालों की तुलना में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

सहालग से बढ़ी उम्मीदें
सहालग शुरू होते ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और नए कलेक्शन आए हैं, जो महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। इस बार बिक्री उम्मीद से बेहतर रहने की संभावना है।
विज्ञापन

शैलेंद्र अग्रवाल, व्यापारी

डिजाइनर लहंगों की बढ़ी डिमांड
साड़ियों के साथ ही डिजाइनर लहंगों की बिक्री में तेजी आई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई वैरायटी मंगाई गई है। भारी कढ़ाई और कलात्मक डिजाइन वाले ब्राइडल लहंगे दुल्हनों की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

राजीव कुमार, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें