फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जलभराव के कारण कांच इकाई के रसायन बंकर फटे, लाखों का सामान नष्ट

विज्ञापन
फोटो27आईबी ग्लास वर्क्स में स्टोरेज बंकर गिरने के बाद सड़क पर फैला रसायन। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ स्थित एक ऑटोमैटिक कांच इकाई में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां आईबी ग्लास वर्क्स के दो विशाल रसायन स्टोरेज बंकर अचानक फट गए। तेज धमाके के साथ बंकर कारखाने की मजबूत दीवार को ढहाते हुए मुख्य सड़क पर आ गिरे। गनीमत रही कि उस वक्त सड़क पर कोई राहगीर या श्रमिक मौजूद नहीं था, वरना जनहानि हो जाती। जलभराव के कारण हादसे की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना दोपहर करीब दो बजे की है। कारखाने के आंतरिक हिस्से में रसायन और कांच तैयार करने वाले कच्चे माल के भंडारण के लिए बने दो बंकर अचानक भरभरा कर गिर पड़े। गिरने के साथ ही हुए धमाके और धूल के गुबार को देखकर आसपास की इकाइयों, विशेषकर श्रीनाथ ग्लास वर्क्स के श्रमिक और संचालक सहम गए। लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़े। हादसे के वक्त फैक्टरी में गैस फर्नेस की मरम्मत का कार्य चल रहा था जिसके चलते उत्पादन बंद था। बंकर फटने से उनमें भरा लाखों रुपये का कीमती रसायन और कच्चा माल सड़क पर फैल गया। सूचना मिलते ही थाना दक्षिण प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मलबे के नीचे किसी के दबे होने की आशंका के चलते गहन पड़ताल की, लेकिन राहत की बात रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। फैक्टरी संचालक ने हादसे के पीछे कारखाने के आसपास हो रहे जलभराव को मुख्य कारण बताया है। आशंका जताई जा रही है कि लगातार पानी भरने से बंकर की नींव कमजोर हो गई और वे भार सहन नहीं कर सके।


आसपास जलभराव के कारण नींव कमजोर होने से बंकर गिरे हैं। गनीमत रही कि फैक्टरी में मरम्मत का काम चल रहा था और मौके पर कोई श्रमिक नहीं था। सड़क पर फैले रसायनिक मलबे को हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश बंसल ''''टोनी'''', भागीदार (मैसर्स आईबी ग्लास वर्क्स)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें