फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रैक्टर में पीछे से टकराई बाइक, बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। थाना क्षेत्र के फरिहा-फिरोजाबाद मार्ग पर नगला अखई के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर में पीछे से बाइक टकराने से बाइक सवार बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम में रखवा दिया। वहीं, घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना नारखी के गांव मदनपुर निवासी श्याम सिंह (17) बुधवार को अपने पिता मुकेश कुमार को लेकर बाजार करने फरिहा आएं थे। फरिहा में पेट्रोल डलवाकर वापस घर जा रहे थे, तभी नगला अखई के पास बाइक ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गई। इसके चलते पिता मुकेश कुमार व बेटा श्याम सिंह घायल हो गए। हादसा होते ही लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता व बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण के बाद बेटा श्याम सिंह को मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम में रखवा दिया गया। वहीं, मुकेश कुमार को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मृतक श्याम सिंह दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का है। वहीं मृतक फरीदाबाद में मजदूरी करता है। जानकारी होते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। महिलाओ में चीख- पुकार मची हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें