फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चाचा व परिजन ने भतीजे को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज(फिरोजाबाद)। अरांव थाना क्षेत्र के नगला केहरी में जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक पक्ष ने लाठी-डंडों और बेलचे से हमला कर भाई के दोनों बेटों को लहूलुहान कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरे भाई की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बृहस्पतिवार शाम करीब 7 बजे मृतक का शव गांव पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया।
नगला केहरी निवासी महावीर सिंह और उनके भाई रनवीर सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा था।
10 नवंबर की सुबह महावीर सिंह अपने नलकूप पर गए थे। दोनों बेटे सतेंद्र व सचिन खेतों में काम कर रहे थे।
इसी दौरान रनवीर सिंह अपने पुत्र नीतेश, गुरुवेश, पत्नी रामा, पुत्री चांदनी और दामाद के साथ खेत पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों व बेलचे से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में दोनों को ट्रामा सेंटर से आगरा रेफर किया गया। वहां 2 दिन चले उपचार के बाद सतेंद्र ने दम तोड़ दिया। सचिन का इलाज जारी है।
बृहस्पतिवार शाम सतेंद्र का शव गांव पहुंचा। पत्नी और बच्चों निखिल व कपिल को शव से लिपटकर रोता देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें