फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अटल टिंकरिंग लैब बनकर तैयार, तैयार होंगे इंजीनियर व बाल वैज्ञानिक

विज्ञापन
नसीरपुर में बनीं टिंकरिंग लैब में प्रयोग करते छात्र। सोर्स: विद्यालय।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के दो राजकीय विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना पूरी हो चुकी है। यह लैब बच्चों में विज्ञान, नवाचार और तकनीकी सोच को विकसित करने के उद्देश्य से बनाई गई हैं। इसमें छात्र-छात्राएं अपनी वैज्ञानिक व इंजीनियर सोच उभार रहे हैं।यह लैब राजकीय इंटर कॉलेज टूंडला और राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर में तैयार की गई है। प्रत्येक प्रयोगशाला पर 10 लाख रुपये का खर्च आया है। अब यहां के छात्र-छात्राएं रोजमर्रा की समस्याओं के लिए वैज्ञानिक समाधान खोजने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन



बच्चों को मिल रहा नवाचार का मंच
लैब में 6वीं से 12वीं तक के छात्र सेंसर, मोटर, रोबोटिक किट, थ्रीडी प्रिंटर, कंप्यूटर और अन्य उपकरणों की मदद से प्रयोग कर रहे हैं। इससे बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित हो रही है और वे अब सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं हैं। शिक्षक भी इन प्रयोगों में बच्चों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।


- राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने हमारे विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब खुलना गर्व की बात है। अब गांव के बच्चे भी तकनीकी युग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। बच्चे बड़ी रुचि से लैब में कार्य कर रहे हैं और कई नवाचारों पर सोच-विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


छात्र बोले— अब हम खुद बना रहे मॉडल
वहीं नसीरपुर के छात्र अवनीश और राहुल ने बताया कि पहले सिर्फ किताबों में पढ़ाई होती थी, लेकिन अब वे स्वयं मॉडल बनाकर तकनीक को समझ रहे हैं। उन्हें स्कूल में ही अभ्यास का अवसर मिल रहा है, जो आगे चलकर उनके करियर को दिशा देगा।


यह सुविधाएं हैं अटल टिंकरिंग लैब में
आधुनिक रोबोटिक्स किट, थ्री प्रिंटर और कंप्यूटर सिस्टम, सेंसर, मोटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोल्डरिंग मशीन और प्रोटोटाइप बनाने की सुविधा, बच्चों के लिए ओपन इनोवेशन स्पेस, नवाचार के लिए गाइडेड मॉड्यूल और मेंटरशिप सपोर्ट आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें