फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिवाली पर सुहागनगरी की हवा हुई विषैली, एक्यूआई 311 तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिवाली के मौके पर सुहागनगरी में हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई। शुक्रवार को भी हानिकारक तत्वों पीएम-2.5 और पीएम-10 के अलावा कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा औसत से बढ़ी रही। बृहस्पतिवार की रात्रि 10.30 बजे सुहागनगरी में हवा की गुणवत्ता का सूचनांक 311 दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार की शाम पांच बजे घटकर 285 तक आ पहुंचा। दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी और हल्के-भारी वाहनों की आवाजाही का ग्राफ बढ़ते ही सुहागनगरी में हवा की सेहत काफी खराब स्थिति में पहुंच गई है। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे ही असमान में धूल व कार्बनिक तत्वों की परतें दिखाई दीं। कमोवेश इसी मिलते-जुलते हालत बृहस्पतिवार की देर रात को रहे। बृहस्पतिवार की देर रात करीब 10:30 बजे सुहागनगरी में 311 एक्यूआई दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे सीपीसीबी के ऑनलाइन मॉनीटरिंग केंद्रों विभव नगर एवं नगला भाऊ की रिपोर्ट भी बेहद चिंताजनक स्थिति वाली दिखीं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को सुहागनगरी में हवा की गुणवत्ता का सूचनांक 285 दर्ज किया गया। वहीं, सुहागनगरी में हवा की सेहत खराब होने के कारण शहर के पार्कों में सुबह शाम टहलने वाले लोगों की संख्या भी कम रही।

शुक्रवार की शाम 5:30 बजे सीपीसीबी केंद्र की रिपोर्ट-
पीएम- 2.5 की मात्रा - 198
पीएम- 10 की मात्रा - 154
कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा - 61
सल्फर डाई आक्साइड की मात्रा - 06
नोट हवा में घुलनशील अति सुक्ष्म तत्वों की मात्रा माइक्रो मिलीग्राम में मापी गई है।

गांव-देहात में खेत में जल रही पराली-
रोक व जागरूकता अभियान के बाद भी जिले के ग्रामीण अंचलों के खेत-खलिहानों में फसल अवशेष (पराली) जलाने की प्रवृति पर अंकुश नहीं लग पाया है। नारखी, शिकोहाबाद, सिरसागंज और जसराना क्षेत्रांर्गत खेतों में फसल अवशेष जलते दिखे।
विज्ञापन


प्रदूषण का ग्राफ बढ़ते ही शुरू हुआ पानी छिड़काव-
बृहस्पतिवार की शाम को हवा की गुणवत्ता खराब होते ही नगर निगम द्वारा शहर के अधिकांश भागों में स्प्रिंकलर मशीनों से पानी का छिड़काव शुरू करा दिया गया। निगम द्वारा जलेसर रोड,एसएन मार्ग, ककरऊ कोठी,आसफाबाद और एनएच-2 पर पानी का छिड़काव कराया गया।

-हवा की गुणवत्ता को खराब करने वाले तत्वों की रोकथाम के लिये जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। खेतों में पराली जलाने,कूड़ा जलाने एवं अत्याधिक आतिशबाजी फोडने के कारण स्थिति खराब हुई है।
विज्ञापन

राजेद्र प्रसाद, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें