फोटो 16 , लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के संबंध में लोगों से जनसंपर्क
- फोटो : Samvad
फिरोजाबाद। मॉडल स्कूल ग्राउंड, एत्मादपुर में 30 जून को आयोजित होने वाली विशाल जनसभा, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा अनावरण एवं जयंती समारोह के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्राम कोटकी और नगला कलुआ में लोगों से मिलकर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4,399 दिनों तक देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने की उपलब्धि पर चर्चा की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ग्राम जाजपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने कथावाचक साध्वी प्रिया महाराज के श्रीमुख से कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।