फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैर पंजीकृत अस्पतालों और झोलाछाप चिकित्सकों पर चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में गैर पंजीकृत अस्पतालों, पैथोलॉजी, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने वाले चिकित्सा संस्थानों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम ने निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि 27 जून से विशेष अभियान शुरू करते हुए जिलेभर में गैर पंजीकृत चिकित्सा संस्थानों और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीएमओ ने फायर सेफ्टी के मानकों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों, पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटरों के विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत प्रतिदिन की कार्रवाई रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें