फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अलग-अलग हादसों में 9 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बिहार से पंजाब जा रही डबल डेकर बस मटसेना क्षेत्र अंतर्गत 46 किलोमीटर के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार महमूद (50) पुत्र तस्कर, निजा (45) पुत्र जहीर खान, वीरेंद्र सिंह (30) पुत्र राजकुमार निवासी रहुआ रडिया बिहार घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची मटसेना पुलिस ने घायलों को बस से निकाल कर संयुक्त चिकित्सालय भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इधर, नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 50 किलोमीटर माइल स्टोन के समीप एक स्कार्पियो कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सूरजपाल (55) पुत्र रूधेन, अमरेंद्र (38) पुत्र अकबर सिंह, अरविंद (35) पुत्र राजनलाल, संदीप (40) पुत्र अमर सिंह और भोले (40) पुत्र प्यारेलाल निवासी माखी उन्नाव घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें