फिरोजाबाद। आसफाबाद क्षेत्र के मदीना कॉलोनी में विद्युत चेकिंग करने गई टीम को क्षेत्रीय लोगों ने घेर लिया। कई महिलाएं टीम के वाहन के सामने आ गईं। टीम केे कुछ सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने विद्युत टीम को बचाया। सरकारी कार्य में बाधा ड़ालने के लिए विद्युत विभाग की टीम ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में तहरीर दी गई है। साथ ही टीम ने विद्युत चोरी करते हुए पाए गए 10 लोगों के कनेक्शन भी काटे हैं।
एसडीओे खालिद अजीज, अवर अभियंता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने मदीना कॉलोनी गली नंबर 14 में छापेमारी की। चेकिंग के दौरान उपभोक्ता नगीना बानो, अब्दुल लतीफ, जुबैदा बेगम, शमीउद्दीन, नसीर, शबाना, इदरीश बेगम, रिजवान, बिटोला बेगम आदि के घरों में कटिया डालकर विद्युत चोरी हो रही थी। टीम जब कार्रवाई के बाद वाहन से लौट रही थी। क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत टीम को घेर लिया। उनके वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया।
टीम के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने लगे। हंगामा देखकर कुछ विद्युतकर्मी थाना रामगढ़ पहुंचे। यहां पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बमुश्किल विद्युत विभाग की टीम को बाहर निकाला। एसडीओ खालिद अजीज ने बताया कि जब टीम कार्रवाई करके लौट रही थी। लोगों ने घेराव कर लिया। गाली-गलौज करने के साथ अभद्रता करने लगे। हमने संबंधित थाने में तहरीर दी है।
सिरसागंज में 18 पर एफआईआर दर्ज
फिरोजाबाद। सिरसागंज कस्बा में विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कस्बा में हडकंप मचा रहा। टीम ने छोटी सराय में शैलजा सिंह, गली रामचरन में शहजाद, मोहम्मद शरीफ को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। मोहल्ला भदेसरा, आंबेडकर नगर, ओम नगर में भी विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। 18 लोग विद्युत चोरी करते हुए पाए गए।