वालीबॉल खेलते एमबीबीएस छात्र। स्रोत: मेडिकल कॉलेज
फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद परिसर में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एफएच मेडिकल कॉलेज आगरा, मेडिकल कॉलेज एटा और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का पहला मैच मेडिकल कॉलेज एटा और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद के बीच खेला गया, जिसमें फिरोजाबाद की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में मेडिकल कॉलेज एटा और एफएच मेडिकल कॉलेज आगरा आमने-सामने रहे, जिसमें एफएच मेडिकल कॉलेज की टीम विजयी रही। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दर्शकों ने भी मैचों का भरपूर आनंद लिया।