फिरोजाबाद। नगर में कान्हा सेवा समिति ने लड्डू गोपाल एवं राधाकृष्ण की पालकी और खाटू श्याम की शोभायात्रा रविवार को गाजेबाजे के साथ निकाली गई। मार्ग में अनेक स्थानों पर आरती उतारकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम राधाकृष्ण मंदिर में हवन, पूजन के साथ किया। शोभायात्रा सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से बैंडबाजों के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा, डाकखाना चौराहा होते मोहल्ला दुली चौराहा, हनुमान रोड से होते हुए मां राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर के सामने जगन्नाथ मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर भक्तजनों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
भक्त लड्डू गोपाल की पालकी एवं खाटू श्याम की शोभायात्रा एवं राधारानी की झांकी की आरती उतारकर स्वागत किया। विशेष आकर्षक का केंद्र देवेश जयपुरिया के नृत्य की प्रस्तुति रही। भक्तजन भावविभोर होकर झूमते हुए चल रहे थे। पालकी को उठाने की श्रद्धालुजनों में होड़ रही। शोभायात्रा में अध्यक्ष अजय कुमार, हिमांशु अग्रवाल, राकेश गर्ग, राजकुमार, अशोक बघेल, सतीशचंद्र अग्रवाल, उमेशचंद्र, प्रकाश गर्ग, उमेेशचंद्र शुक्ला, लविश गर्ग, अनिल कुमार, अंकुर गुप्ता, विनोद तिवारी, रजनी अग्रवाल, प्रियंका गोयल उपस्थित रहे।