मोबाइल पर प्रेमी से बात कर रही थी पति
घटना शिकोहाबाद के एक मोहल्ले की है। करवाचौथ के दिन महिला ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। आरोप है कि व्रत के बाद वह मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। पति ने जब इसका विरोध किया तो दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
दांत से काटा पति का निजी अंग
विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आई पत्नी ने पति के निजी अंग पर दांत से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दिन शर्म के मारे पीड़ित ने बात छिपाई रखी। लेकिन शुक्रवार को जब उसने पत्नी के मोबाइल पर प्रेमी के मैसेज देखे, तो वह गुस्से में आ गया। इसके बाद दोनों में फिर विवाद हुआ। आहत पति थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।