फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस संकट: फिरोजाबाद में कांच और चूड़ी उद्योग में बंदी की आहट, उत्पादन में की गई 50 फीसदी तक भारी कटौती

Tue, 10 Mar 2026 08:40 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

गैस संकट का असर अब उद्योगों पर नजर आने लगा है। सुहानगरी के रूप में पहचान रखने वाले यूपी के फिरोजाबाद में कांच उद्योग पर संकट खड़ा हो गया है। गैस की आपूर्ति बाधित होने से उत्पादन में 50 फीसदी तक कटाैती की गई है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद कांच उद्योग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में कांच और चूड़ी उद्योग में बड़ी मंदी की आहट है। केंद्र सरकार और गेल कंपनी द्वारा गैस खपत में 20 प्रतिशत की कटौती करने के सख्त निर्देशों के बाद जिले के कांच उद्यमियों ने मंगलवार को उत्पादन प्रक्रिया की रफ्तार पर ब्रेक लगाने का निर्णय लिया है। आज यानी बुधवार से शहर की चूड़ी, माउथब्लोइंग और कांच बोतल इकाइयों में उत्पादन क्षमता में 30 से 50 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह केंद्र से संदेश मिलने के बाद कांच उद्यमी संगठन यूपीजीएमएस, द ग्लास सिंडिकेट और लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों की राजा का ताल स्थित एक होटल में संयुक्त बैठक हुई। घंटों चले मंथन के बाद यह तय हुआ कि निर्बाध गैस आपूर्ति बनाए रखने के लिए उत्पादन कम करना ही एकमात्र रास्ता है। बैठक में कृष्ण मोहन गुप्ता, मुकेश बंसल टोनी, रितेश बंसल, राजेंद्र गुप्ता और प्रांजल अग्रवाल सहित कई प्रमुख उद्यमी मौजूद रहे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

पिछले 6 महीने की औसत खपत के आधार पर कटेगी 20 फीसदी गैस
गैस कटौती का सबसे घातक असर माउथब्लोइंग (मुंह से फूंककर कांच बनाना) और हस्तशिल्प इकाइयों पर पड़ने वाला है। इन इकाइयों में उत्पादन प्रक्रिया को बीच में रोकना या कम करना तकनीकी रूप से जटिल है, जिससे यहां अल्पकालीन बंदी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गैस आपूर्ति को पूरी तरह बंद होने से बचाने के लिए केंद्र ने पिछले छह महीने की औसत खपत में 20 प्रतिशत कटौती का लक्ष्य दिया है। यदि उद्यमी स्वयं कटौती नहीं करते, तो तकनीकी खराबी या प्रेशर कम होने से पूरी फर्नेस (भट्ठी) के बैठने का खतरा बना रहता है।

गेल के नए निर्देशों के बाद निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 20 प्रतिशत कटौती की सलाह दी गई है। बुधवार से उत्पादन कम करना हमारी मजबूरी है। -राजकुमार मित्तल, अध्यक्ष, यूपीजीएमएस

20 प्रतिशत गैस बचाने के लिए हमें उत्पादन में कम से कम 50 प्रतिशत की कटौती करनी होगी। -बिन्नी मित्तल, अध्यक्ष, इंडस्ट्रियल को-ऑपरेटिव सोसायटी

हस्तशिल्प इकाइयों में उत्पादन प्रक्रिया पर नियंत्रण मुश्किल है। यहां काम पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। -मुकेश बंसल टोनी, अध्यक्ष, निर्यात एसोसिएशन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें