फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेल इंडिया के पत्र ने सुहागनगरी के उद्यमियों की बढ़ाई धड़कनें

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गेल इंडिया ने जनपद में संचालित कांच व चूड़ी उद्योग जगत से गैस के उपयोग से जुड़ी जानकारी मांगी है। गेल की ओर से इस बारे में इकाई संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। गेल ने नोटिस के साथ एक प्रारूप भी जारी किया है। इकाई संचालकों को इस प्रारूप पर नेचुरल गैस के उपयोग का विवरण प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

गेल इंडिया ने अनुबंधित कांच ग्लास एवं चूड़ी इकाइयों को दी जा रही नेचुरल गैस की सप्लाई के उपयोग की जानकारी मांगी है। गेल इंडिया की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार फिरोजाबाद के कांच उद्योग को मिल रही प्राकृतिक गैस की सप्लाई का अनुबंध का विवरण प्रस्तुत करने के साथ ही अन्य कई जानकारी भी गेल इंडिया को देनी होगी। जिसमें खास तौर पर कारखानेदारों को यह बताना होगा कि विभाग द्वारा अनुबंधित गैस से कौन-कौन से उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है।
इसमें कांच ग्लास व चूड़ी उत्पादन शामिल है। कारखानेदारों को गेल द्वारा प्रारूप के साथ वाणिज्य विभाग द्वारा जारी इकाई का जीएसटी नंबर व एचएसएन कोड का विवरण भी देना होगा। गेल द्वारा जारी नए गैस उपयोग संबंधी प्रारूप को तैयार कराने में कांच व्यवसायी जरूरी लेखा-जोखा में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कई इकाइयों को करनी होगी ज्यादा माथापच्ची
गैस अनुबंध से पूर्व विभिन्न विभागों को दी गई अंडर टेकिंग सुहागनगरी के कई इकाइयों के लिए सिरदर्द बन सकती है। कई कारखानों में चूूड़ी व ग्लास के अलावा प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल चूडी पकाई व अन्य कार्यों में किया जा रहा है। ऐसे में एचएसएन कोड वाला कॉलम संबंधित इकाइयों क ा सिरदर्द बन सकता है।
इकाइयों में दी जा रही गैस सप्लाई से जिन कांच उत्पादों का निर्माण हो रहा है। इसकी जानकारी मांगना एक सामान्य प्रक्रिया है। हालांकि कुछ अन्य जगहों पर गैस सप्लाई का निर्धारित कार्यों से इतर प्रयोग की शिकायतें थीं। गेल इंडिया के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्राकृतिक गैस के उपयोग से जुडी जानकारी कांच उद्योग व अन्य से मांगी गई हैं। -आशीष केशरवानी, जनसंपर्क अधिकारी, गेल इंडिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें