फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल और रसोईगैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
टूंडला में पेट्रो मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
शिकोहाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रांतीय आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने रुकनपुरा से तीन किलो मीटर की पदयात्रा निकाली गई। जमकर केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में और नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश गौड़ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पदयात्रा रुकनपुरा से प्रारंभ होकर मैनपुरी तिराहा, एटा तिराहा, कटरा बाजार, पक्का तालाब तहसील तिराहा से स्टेट बैंक चौराहा, बड़ा बाजार और मोहल्ला गढैया होते हुए रुकनपुरा में जाकर समाप्त हुई। कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती हुई पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों के साथ ही तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की। जब तक केंद्र सरकार बढ़ी हुई कीमतें कम नहीं करती है और कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध करते रहेंगे।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में पीसीसी सदस्य शशि शर्मा, जिला महासचिव रामसेवक वैद्य, संजय यादव, चंद्रकांत यादव, अशोक यादव, दाऊद खां, क्षेत्रपाल सिंह, आशा सिंह, वीरवती, चांद कुरैशी, समीम कुरैशी, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, सुशील मथुरिया, सगीर कुरैशी, यामीन अब्बासी, विजय चतुर्वेदी, राजीव जैन, अवनीश यादव, अनिल यादव, आरएन यादव, विजेंद्र कठेरिया, जगदीश, मनोज, सानू अंसारी खलील भाई, नाजिम परवेज, बाबा तिवारी, इब्ने हसन अंसारी और मोहम्मद आरिफ प्रमुख रहे।
विज्ञापन

सपा ने गैस सिलिंडर रखकर किया सपाइयों ने प्रदर्शन
टूंडला। फरवरी माह में ही तीन बार रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोत्तरी किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सपा नेताओं ने गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। सुभाष चौराहा पर प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अलकेश सविता और नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों का जीना दूभर कर दिया है।
आम आदमी के सामने दो वक्त का भोजन जुटाना भी मुश्किल हो गया है। महंगाई दिन पर दिन बढ़ाई जा रही है। जिसका खामियाजा आम जनता का भुगतना पड़ रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव एवं सपा नेता वीरेश यादव ने कहा कि फरवरी में ही सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में तीन बार बढ़ोत्तरी कर दी गई।

शिकोहाबाद- मूल्यवृद्धि और कृषि कानों के विरोध में पैदल यात्रा निकालते हुए कांग्रेसी।- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें