फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर नल, हर घर जल योजना पर सीडीओ ने किया विचार-विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जल जीवन मिशन के तहत जल शक्ति मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना ‘हर घर नल, हर घर जल’ को प्रभावी ढंग से जिले में लागू किया जाएगा। शासन की ओर से इस योजना को पूरा कराने के लिए एनसीसी लिमिटेड नामक संस्था को अधिकृत किया गया है। वहीं, जनपद में एसआर सोसायटी द्वारा योजना को पूर्ण कराया जाएगा ।
विज्ञापन

सीडीओ चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में हर घर को नल से पानी देने के लिए काम करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ नोडल अधिकारी लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता भी मौजूद रहे। सीडीओ ने फर्मों के द्वारा दिए जाने वाले कार्य की विस्तार से जानकारी ली। एनसीसी फर्म के प्रतिनिधि ने बताया कि जिले के सभी गांवों में उक्त योजना से अच्छादित किया जाना है। जिन गांवों में पाइप पेयजल योजना पूर्व में मौजूद हैं वहां सर्वे कार्य को पूर्णकर 90 दिन में जिले के पूरी डीपीआर सबमिट की जाएगी।
सीडीओ ने ब्लॉकवार सर्वे कार्य की तिथि तय करते हुए रोस्टर तीन दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में कार्य को कराने वाली संस्था एसआर सोसायटी ने बताया कि 40 ग्राम पंचायतों का एक कलस्टर तैयार किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर पेयजल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया जाएगा। महत्वकांक्षी योजना को 2024 तक पूर्ण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें