फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : कोचिंग टीचर पर छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के ग्राम भावली के एक ग्रामीण ने सिरसागंज के एक शिक्षक पर उनकी बेटी के अपहरण का रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया कि उसकी बेटी 6 जून से लापता है। वह अपनी सारी अंकतालिका और प्रमाणपत्र लेकर कोचिंग टीचर गाैरव के पास गई थी। लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसे खोजना शुरू किया। सिरसागंज आकर उन्हें पता चला कि गौरव भी अपने घर से गायब है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भावली के एक ग्रामीण ने बताया कि उनकी पुत्री ने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उनकी बेटी 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के दौरान कोचिंग के लिए गौरव निवासी चिकान गली के पास पढ़ने जाती थी। बीच बीच में गौरव उनकी बेटी के हाल चाल और पढ़ाई के बारे में पूछने के लिए फोन किया करता था। बेटी ने 12वीं की परीक्षा में टाॅप किया तो गौरव ने उसे यूपीएससी और एनडीए के रजिस्ट्रेशन के लिए घर पर बुलाया था। उसके बाद से दोनों लापता हैं। परिवारीजन कोचिंग अध्यापक पर छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें