फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र बदले
विज्ञापन

राजा का ताल, अरांव, कठफोरी, नगला बरी, फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी के कार्यक्षेत्र बदले
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बुधवार देरशाम थाना जसराना में तैनात एसएसआई योगेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था। उनकी रात्रि में रवानगी कर दी थी। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से विनोद कुमार को नया एसएसआई जसराना बनाया है। इसके अलावा कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने थाना सिरसागंज की कठफोरी चौकी प्रभारी मोहर सिंह को थाना दक्षिण की फैक्टार एरिया का चौकी प्रभारी बनाया है। थाना फरिहा से महेश सिंह को कठफोरी चौकी प्रभारी, फैक्टरी एरिया में तैनात तेजपाल सिंह को टूंडला की राजा का ताल जबकि राजा का ताल चौकी पर तैनात अखिलेश दीक्षित को एसएसआई फरिहा बनाया है। पुलिस लाइन से मनोज कुमार को रसूलपुर थाने के नगला बरी चौकी पर भेजा है यहां तैनात वासुदेव सिंह को लाइन भेजा है। शिकोहाबाद के बालाजी मंदिर चौकी प्रभारी भवेंद्र सिंह की फील्ड यूनिट प्रभारी, थाना मटसेना से गौरव सिंह को रिटसेल पुलिस कार्यालय, राकेश कश्यप नगला सिंघी को थाना दक्षिण भेजा है। राघवेंद्र सिंह चौकी प्रभारी कोटला नारखी से नगला सिंघी एवं नगला सिंघी में तैनात जगदीश प्रसाद को कोटला नारखी भेजा है। थाना लाइनपार से रामकिशन को थाना रसूलपुर पर भेजा है। शिकोहाबाद की आगरा गेट चौकी प्रभारी ओमपाल सिंह को पुलिस लाइन भेजा है। न्यायालय सुरक्षा में तैनात आलोक दीक्षित को चौकी प्रभारी अरांव,अरांव चौकी प्रभारी साहब सिंह को न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। सुनील कुमार को थाना मक्खनपुर से चौकी प्रभारी शिव बजरंग वाटिका रसूलपुर व पुलिस लाइन से ब्रजमोहन गौतम को थाना सिरसागंज भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें