फिरोजाबाद के औद्योगिक क्षेत्र नगला भाऊ में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मित्तल ग्लासेस नामक फैक्टरी में गैस फर्नेश (गैस भट्टी) लीक हो गई। यह फैक्टरी औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ में संचालित है और थाना दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत आती है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
फिलहाल, प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी तरह की जनहानि होने या किसी के झुलसने के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और स्थिति नियंत्रित कर रही है। इस गैस लीकेज के कारण फैक्टरी के उत्पादन और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।