फिरोजाबाद। जिले के अलग-अलग थानाें में अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। एक मामले में दो लाख अतिरिक्त दहेज के लिए पिटाई की गई। वहीं बेटी पैदा हाेने पर र से निकाल दिया। साथ ही दूसरे मामले में बहनोई ने बिना पूछे साली की शादी अपने भाई से करा दी। उसका पति बिना बड़े भाई की मर्जी के वैवाहिक जीवन को आगे नहीं बड़ा रहा।
थाना रसूलपुर के दुर्गा नगर निवासी प्रियंका गर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2023 को आगरा बल्केश्वर के न्यू सरस्वती नगर निवासी रोहित बंसल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली उत्पीड़न करने के साथ दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। शादी के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया था। 11 जनवरी 2025 को बेटी के पैदा होने पर पीड़िता को पीटकर घर से निकाल दिया। जिसकी शिकायत करने के बाद ससुराली राजीनामा कर उसे घर ले गए। इसके बाद ससुरालियों ने उसकी बेटी को मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर फिर से घर से निकाल दिया। जब वह शिकायत लेकर थाने गई तो तत्कालीन थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया था।
मामले में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं जसराना के दारापुर मिलावली निवासी प्रतिभाग ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन नेहा, बहनोई चंद्रशेखर ने अपने देवर समरवीर से करा दी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि पति अपने भाई की बिना इच्छा के वैवाहिक जीवन को आगे नहीं बढ़ा रहा।