सैफई के स्टेडियम में आयोजित इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) में
खेलते हुए सुहाग नगरी के खिलाड़ियों ने लखनऊ की टीम के छक्के छुड़ाते हुए
पहला मैच जीत लिया।
जावेद एकेडमी के कप्तान जावेद ने बताया कि सुहाग
नगरी के खिलाड़ियों को भी आईजीसीएल में हिस्सा लेने का मौका मिला है। उनके
साथ टीम के सभी खिलाड़ी रविवार को सैफई पहुंचे। सोमवार को फीरोजाबाद की टीम
का मैच लखनऊ की टीम से हुआ। फीरोजाबाद की टीम ने टास जीत कर पहले
बल्लेबाजी की। टीम के खिलाड़ियों ने 12 ओवर में 176 रनों का स्कोर खड़ा कर
दिया। इसमें योगेंद्र यादव ने शानदार वेटिंग करते हुए 55 रन बनाए।
उन्हें
मैन ऑफ द मैच दिया गया। लखनऊ की टीम मात्र 65 रन बना सकी। कप्तान जावेद ने
तीन विकेट लिए और सुहैल अब्बास ने दो विकेट। टीम के काशिम सिद्दकी ने
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कप्तान जावेद ने बताया कि मैच सात जनवरी तक
चलेगा। इसमें विजेता टीम को तीन लाख और उप विजेता टीम को डेढ़ लाख का
पुरस्कार निर्धारित किया गया है।