फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल समाप्त कराने के लिए विभाग कर रहा मशक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चूड़ी उद्योग को पटरी पर लाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। शुक्रवार को श्रम विभाग ने लाउडस्पीकर के जरिए जुड़ाई श्रमिकों को प्रति सैकड़ा तोड़ा जुड़ाई पर तीन हजार का मेहनताना दिए जाने का प्रचार प्रसार कराया। इस दौरान श्रमिक नेताओं ने कारखानों का दौरा कर जुड़ाई श्रमिकों से काम पर लौटने को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन

फिरोजाबाद की लाइफ लाइन कांच चूड़ी उद्योग को पटरी पर लाने के लिए श्रम विभाग, श्रमिक संगठन और ग्लास सिंडिकेट हर संभव कोशिश कर रहे हैं। श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा कर जुड़ाई श्रमिकों से काम पर वापस लौटने को समझाया। वहीं दूसरी ओर श्रम विभाग की ओर से चूड़ी कारखानों के आसपास लाउडस्पीकर के जरिए प्रति सैकड़ा तीन हजार रुपये का मेहनताना दिलाने की प्रतिबद्धता जताई। श्रम विभाग ने कांच चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों से काम पर वापस लौटने की अपील की। हालांकि दो दिन से चल रही हड़ताल समाप्त कराने की कवायद के बाद कुछ और कारखानों में भी कामकाज पटरी पर लौटा।
ग्लास सिंडिकेट ने भी दिया भरोसा
चूड़ी श्रमिकों को नई दर के हिसाब से प्रति सैकड़ा तोड़ा जुड़ाई पर तीन हजार रुपये का मेहनताना दिया जाएगा। श्रमिक काम पर लौटें। उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा। कुछ लोग जुड़ाई श्रमिकों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

हनुमान प्रसाद गर्ग, अध्यक्ष द ग्लास सिंडिकेट
वर्ग विशेष क्षेत्र में कामकाज सुचारु
नई आबादी क्षेत्रों जाटवपुरी, रामगढ, आकाशवाणी रोड आदि इलाकों में संचालित कारखानों में जुड़ाई उठाने का काम पूरी तरह से सामान्य रहा। इन क्षेत्रों में संचालित चूड़ी कारखानों में जुड़ाई श्रमिक चूड़ी का उठान करने पहुंचे।
मेहनताना भुगतान में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
शुक्रवार को सहायक श्रमायुक्त एके सिंह ने भी इंडस्ट्रियल एरिया पहुंच कर जुड़ाई श्रमिकों से उनकी समस्या व शिकायतें सुनीं। एएलसी के मुताबिक नई दर के हिसाब से चूड़ी जुड़ाई का भुगतान नहीं करने वाले सेवायोजकों पर कार्रवाई होगी। -अरूण कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त
ग्लास सिंडिकेट की अहम बैठक आज
कांच चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल, बाजार में छाई मंदी जैसी समस्याओं से जूझ रहे कांच चूड़ी उद्योग जगत ने शनिवार को सिंडिकेट की बैठक बुलाई है। द ग्लास सिडिंकेट के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गर्ग के मुताबिक वर्तमान हालतों को लेकर बुलाई बैठक में चूड़ी उद्योग को पटरी पर लाने के लिये जरूरी मंथन व चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें