फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लखनऊ में हुए अग्निकांड के विरोध में व्यापार मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-204-कैंडल मार्च निकालते व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं अन्य। स्रोत संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड में दिवंगत छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च कटरा बाजार से बड़ा बाजार गुरुद्वारा पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च को बृहस्पतिवार रात कटरा बाजार से शुरू किया। पदाधिकारी एवं अन्य लोग हाथों में कैंडल तथा छात्र-छात्राओं के बैनर लेकर चल रहे थे। यह कैंडल मार्च कटरा बाजार, पक्का तालाब, कोतवाली, तहसील तिराहा, नारायण तिराहा, नगरपालिका मार्ग, स्टेट बैंक, बड़ा बाजार होते हुए गुरूद्वारे पर पहुंचा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरज अग्रवाल ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कैंडल मार्च के समापन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कैंडल मार्च में राजेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नितिन चौहान, विवेक गुप्ता, कन्या अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सुनीता बंसल, उमा अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें